उत्तर प्रदेश
Trending

बृजमनगंज बीपीएल कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कम्पियरगंज को हराकर जमुनहिया बनी विजेता

बृजमनगंज । बीपीएल कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल, जमुनहिया बनी विजेता
बृजमनगंज में आयोजित बीपीएल कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को फाइनल मुकाबला कैंपियरगंज बनाम जमुनहिया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुनहिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 131 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंपियरगंज की टीम कड़े संघर्ष के बावजूद 110 रन ही बना सकी। इस तरह जमुनहिया ने फाइनल मुकाबला 21 रन से जीतकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
शानदार प्रदर्शन के लिए बंटी को मैन ऑफ द मैच जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए शेरू को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष राकेश जयसवाल रहे। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि ने कमेटी के बंटी मद्धेशिया अमन कसौधन आकाश जायसवाल कोच अभिलाष जायसवाल सूरज सिंह जायसवाल की सराहना की इस दौरानब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव भाजपा नेता योगेंद्र यादव हरिश्चंद सोनकर चंदू सिंह ,मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ,प्रधान संघ अध्यक्ष राजू सिंह ,कन्हैया चौहान ,अनिरुद्ध तिवारी ,जयप्रकाश गौड़ ,रवि यादव ,लल्लू सिंह ,रविन्द्र यादव ,मंटू मणि , झीनक विश्वकर्मा ,मनोज जायसवाल ,जितेंद्र कुमार ,अनूप चौरसिया ,धर्मेंद्र चौरसिया ,काजू कन्नौजिया ,प्रद्युम्न सिंह , झीनक चौधरी ,परशुराम पाल ,,नोहर सिंह ,सर्वदा मिश्रा ,दयाल यादव ,देवेंद्र यादव ,रामसेवक सिंह , तौलन यादव ,गोलू यादव सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}