महराजगंजउत्तर प्रदेश
वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक की लहर।

कोल्हुई ।स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जमुहानियां निवासी वरिष्ट पत्रकार कलाधर मिश्र का बुधवार की शाम गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पत्रकार अजीत सिंह, मोहम्मद सई, डा उमाशंकर उपाध्याय, विनोद कुमार द्विवेदी ,अशोक वर्मा, राजू मौर्य, अंगद शर्मा , अवधेश वर्मा ,देव अग्रहरी, सुनील पांडेय, बैतुल्लाह खा, इमरान खान , अफरोज , अभिषेक, मनोज कुमार,सोनू मिश्रा, राहुल गोतम , विनोद मौर्या आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।


