उत्तर प्रदेशमहराजगंज

सार्वजनिक कोटा चयन में धांधली, 20 हजार रिश्वत का आरोप, वीडियो वायरल ।

सिसवनिया विशुन में समूह के कोटा चयन का मामला

महराजगंज । लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कोटा चयन में धांधली का मामला प्रकाश में आया है। कोटा चयन में समूह के सदस्यों से रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद ब्लाक कर्मियों में हड़कंप मच गया है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की गम्भीरता से जांच करने की मांग उच्चाधिकारियों से किया है। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कोटा चयन के लिए 4 जुलाई 2025 को पहली बार गांव में बैठक हुई। लेकिन कोरम पूरा नही होने से बैठक पूर्ण नही हो सकी। इसके बाद पुनः 15 जुलाई 2025 को गांव में बैठक हुई। जिसमें कुल 7 आवेदन आये। समूह के पाँच आवेदन को सही पाया गया। दो आवेदन ग्रामीणों द्वारा किए गए थे जिसे स्वीकार नही किया गया। केवल समूह के 5 आवेदन लिए गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ग्रामीणों ने बताया कि इन पांच आवेदनों में से लक्ष्मी महिला समूह की अनिता पत्नी कमलेश को कोटा चयन करने के लिए नोडल अधिकारी एडीओ आइएसबी ब्रिजानन्द यादव ने 20 हजार रुपये मांग किया। पीड़ित ने नोडल अधिकारी को 20 हजार रुपए दिये जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायल हो गया। जिसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि चार अगस्त 2025 को कोटा चयन के लिए पुनःबैठक हुई। जिसमें लक्ष्मी महिला समूह की दूसरी महिला नीलम पत्नी रमेश का चयन करने के लिए पत्रावली तैयार करने को कहा गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसहाय पांडेय का आरोप है कि समूह की महिमा नीलम से भी 45 हजार की मांग की गई है।वही आरोपी एडीओ आईएसवी गोरखपुर में कुछ दिन पहले वित्तिय अनियमितता में जेल जा चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}