भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम।

पनियरा । विधान सभा पनियरा के नगर पंचायत पनियरा में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया 11 साल बेमिसाल।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह रहे ।सूत्रों द्वारा मिली जानकारी से आज दिन रविवार को नगर पंचायत पनियरा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में 11 साल, भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प सभा का कार्यक्रम मनाया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह थे परन्तु तबियत खराब होने कारण वे उपस्थित नहीं हो सके उनके स्थान पर पनियरा विधान सभा के युवा भाजपा नेता प्रेम शंकर उर्फ निर्भय सिंह उपस्थित रहे।विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए निर्भय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल का अब तब 11 वर्ष खत्म कर लिया है।अब तक सरकार बहुत सारी उपलब्धियां रही जो हमारे भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने में बहुत बड़ा निर्णायक भूमिका साबित हो रहा है।केंद्र सरकार की बहुत सारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के बीच में रखा और यह कहा कि यह सारी योजनाएं हमारे क्षेत्र के सभी लोगो तक पहुंचना चाहिए। यह सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए। इस कार्यक्रम में पनियरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष रूपेश शर्मा वर्तमान अध्यक्ष उमेश प्रजापति और देवेंद्र गिरी,मंडल महामंत्री जय सिंह, उपाध्यक्ष नरसिंह सिंह, राम किशुन गुप्ता,आकर्ष श्रीवास्तव,अमरावती प्रजापति पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद प्रसाद गुप्ता और महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा मिश्रा सहीत सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


