महराजगंजउत्तर प्रदेश

महिलाओं का सम्मान देश का सम्मान -अंजली पांडेय

महराजगंज । लक्ष्मीपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख अंजली पांडेय ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लक्ष्मीपुर ब्लाक सभागर कक्ष में एक स्वयं सेवी संस्था प्लान इंडिया के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अंजली पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल एक सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील समाज की पहचान भी है। जब महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिलती है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है। विकसित भारत के निर्माण हेतु भारत की महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों मे अपनी अलग पहचान बनाते हुए नारी सशक्तिकरण में बढावा देते हुए उत्कृष्ट कार्य की है। जिसे ब्लाक प्रमुख अंजली पाण्डेय ने सम्मान व बुके देकर सम्मानित किया है। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए प्रतियोगिता का भी खुला आयोजन किया गया। इस दौरान भारी तादाद मे महिलाए शामिल रही। इसी क्रम में माडर्न एकेडमी पैसिया ललाइन की डायरेक्टर अलंकतृता मणि त्रिपाठी ने अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम माताओं को बुलाक मंच पर पौध व बुके देकर सम्मान दिया। अपने सम्बोधन में अलंकतृता मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह एक माली अपनी बगिया को पूरी तन्यमता से मेहनत से देखभाल कर बढावा देता है वैसे महिलाएं माता बनकर अपने पाल्यों को पालन पोषण देकर समाज को अपने दायित्वों का निर्वहन कर नया भविष्य देने का काम किया है। माताओं का सम्मान होना चाहिए। यह आज व कल के भविष्य को संवारने का कार्य कर रही है। इह दौरान बच्चें व अभिभावक मौजूद रहें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}