महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending
रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष चिकित्सक पर एलोपैथ दवा लिखने का आरोप
नौतनवा: रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक आयुष चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगे हैं। प्रार्थी अनुराग सिंह, निवासी नौतनवा, ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और महराजगंज के सीएमओ को पत्र लिखकर शिकायत की है कि आयुष चिकित्सक बिना अधिकार के एलोपैथ दवाएं लिख रहे हैं।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि आयुष चिकित्सक जन औषधि की आड़ में बाहरी एलोपैथ दवाओं की बिक्री कर आम नागरिकों को आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में डाल रहे हैं। इसमें सिरप “लाइकोपिन” सहित ताकत और गैस जैसी दवाओं का भी प्रयोग शामिल है।
प्रार्थी ने डाक्टर की इस कार्रवाई में पैसों की लालच और स्थानीय स्तर पर सिंडिकेट की संलिप्तता की आशंका जताई है। उन्होंने अधिकारियों से मामले की तुरंत जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।


