पटरी व्यवसाईयों को स्वनिधि योजना के तहत मिलेंगे ₹15000 का ऋण:चेयरमैन राकेश
महराजगंज ।बृजमनगंज नगर पंचायत बृजमनगंज अध्यक्ष राकेश जायसवाल की अध्यक्षता में नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय के सभागार में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया जहां पर नगर के सभी छोटे व्यापारियों पटरी व्यवसाईयों की सहभागिता देखी गई। इस कार्यक्रम में नौतनवा व फरेंदा से आए अंकित कुमार सिंह व हिमांशु जयंत ने मेले में आए सभी छोटे व्यापारियों पटरी व्यवसाईयों को बताया की
इस मेले का उद्देश्य आप लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि आप सभी योजनाओं का लाभ उठा सकें।इस मेले में पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्लैब में बदलाव किया गया है। अब प्रथम चरण में 10 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये का ऋण मिलेगा।साथ में फेरीवालों को एफएसएसएआई खाद्य सुरक्षा व सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।वहीं पर स्ट्रीट फूड वेंडरों के लिए एफएसएसएआई के तहत वेंडरों को स्वच्छता और गुणवत्ता सामग्री का महत्व बताया गया। साथ ही, उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण की जानकारी दी गई। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि इस मेले के माध्यम से छोटे व्यापारी व पटरी व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई फूड व्यापारियों वेंडरों को अच्छे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया और पीएम सुनिधि योजना के तहत मिलने वाले ऋण के बारे में भी व्यापारियों से चर्चा की गई इस मेले से छोटे व्यापारियों पटरी व्यवसाईयों को बहुत लाभ मिलेगा उन्होंने बताया कि अति गरीब परिवार वालों को जिन्हें आवास नहीं मिला है वह नगर पंचायत कार्यालय पर आकर हमसे व हमारे कर्मचारियों से मिलकर आवास के लिए जानकारी ले सकते हैं इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय के सभी विभागीय कर्मचारी व सभासदगढ़ मौजूद रहे।


