बड़े ही धूमधाम से निकला माता बनैलिया का 33 वाँ शोभायात्रा।

नौतनवा।शनिवार को माता बनैलिया के 33 वे वार्षिकोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाला गया जिसमे राधा कृष्ण,नव दुर्गा,भगवान शिव और पार्वती,भगवान श्री राम, लक्ष्मण,सीता और हनुमान जी के झांकी सहित कई मनमोहक झाकियां निकाली गई | जगह जगह श्रद्धालु स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण करते रहे | शोभायात्रा बनैलिया से निकलकर गांधी चौक,अस्पताल तिराहा,जायसवाल मुहल्ला,हनुमान चौक,पुराना नौतनवा के रास्ते घंटा घर होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए| सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह जगह पुलिस रही | इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी उमेश जायसवाल,भाजपा नगर अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल,जितेंद्र जायसवाल,सुधाकर जायसवाल,सोनू वर्मा,बनैलिया मंदिर संघ के अध्यक्ष मनीष वर्मा,नौतनवा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय,पुरंदरपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव,छपवा चौकी इंचार्ज संजय कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे|