महराजगंजउत्तर प्रदेश
जिला बदर में आरोपित दो गिरफ्तार।
कोल्हुई ।स्थानीय पुलिस द्वार क्षेत्र से जिला बदर में आरोपित दो लोगों को गिरफ्तार करने का मामला प्रकाश में है।इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र के गांव इलाहाबास टोला शिवसहायपुर निवासी रामसेवक पुत्र चीनक एवं जोगिंदर पुत्र रामचन्दर जिला बदर में आरोपित थे। जिन्हें रविवार को उपनिरिक्षक जयप्रकाश मयहमराही हेड कांस्टेबल साहब सिंह द्वारा गिरफ्तार किया। उपरोक्त दोनों आरोपितों को न्यायालय के आदेश के क्रम में विधिक कार्यवाई हेतु थाना कोतवाली जनपद सिद्धार्थनगर को सुपुर्द किया गया।