मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध चला विशेष अभियान

नसरूल्लाह अंसारी की रिर्पोट
कुशीनगर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ द्वारा दिए गए आदेश के पालन में क्रिसमस पर्व के अवसर पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत सहायक आयुक्त(खाद्य)-II के निर्देशन में एवं अन्जनी कुमार श्रीवास्तव मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को अभियान चलाकर नमूना संग्रह किया गया।
1 मेसर्स-रिद्धि सिद्धि बेकर्स,
राजू केशरी पुत्र श्री ओमप्रकाश नेहरू नगर नगर पालिका पडरौना केक
(मैदा$मिल्क क्रीम$चीनी$बटर स्कौच फ्लेवर) 2 श्री राम बेकर्स,
मुन्ना कुमार राय पुत्र श्री मैनेजर प्रसाद बेलवा चुंगी,
नगर पालिका पडरौना केक
(मैदा, चीनी, मिल्क क्रीम, पाईन एप्पल फ्लेवर) 3 श्री राम बेकर्स,
मुन्ना कुमार राय पुत्र श्री मैनेजर प्रसाद बेलवा चुंगी, नगर पालिका पडरौना मिल्क क्रीम का नमूना संग्रहित किया गया।
सहायक आयुक्त(खाद्य)-II द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार कन्नौजिया, पवन कुमार गोंड, श्री योगेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित थे।