मतदान लोगों का अधिकार ही नहीं, फ़र्ज़ भी है।
कोल्हुई ।थाना कस्बा कोल्हुई में उपभोक्ता एवं बांट माप व्यापारी बेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को रैली निकाल कर मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया।रैली लोटन रोड से चलकर नौतनवा रोड,फरेंदा रोड,बहदुरी रोड सहित कस्बे के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी। लोगों को जागरूक करते हुए उपभोक्ता एवं बांट माप व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के फैजाबाद जोन अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस दौरान महामंत्री शेषनाथ पाठक प्रकाश नारायण दूबे विश्वनाथ पांडेय जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर दुर्गेश कुमार वर्मा महामंत्री विनोद कुमार द्विवेदी डबलू तिवारी प्रेम शंकर उपाध्याय धीरेंद्र दूबे योगेंद्र श्रीवास्तव धर्मेंद्र दूबे एवं उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दयाराम मोदनवाल युवा अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल संरक्षक राम बदन त्रिपाठी हरीराम जायसवाल पंडित रामराज उपाध्याय मुख्तार अहमद रहीश अहमद आदि मौजूद रहे।