उत्तर प्रदेश
Trending

पनियरा विधानसभा में सपा का जनसंपर्क अभियान तेज, 2027 चुनाव को लेकर हुई व्यापक चर्चा ।

महराजगंज । विधानसभा क्षेत्र 319 पनियरा के अंतर्गत पनियरा ब्लॉक की विभिन्न ग्राम सभाओं में समाजवादी पार्टी की सक्रिय नेत्री सुमन ओझा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की।
जनसंपर्क अभियान के तहत पनियरा, करमहिया हेमछापर, चौरी चौरहा, मुजुरी बाजार, तेन्दुअहिया, अनन्तपुर मोथही, पिपरा खुर्द, मौलागंज, खजुरिया, हसखोरी महुअवा सहित अन्य गांवों का दौरा किया गया। गांव-गांव पहुंचकर सुमन ओझा ने पार्टी की नीतियों, समाजवादी सरकार के दौरान किए गए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लोगों के सामने रखा। सुमन ओझा ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों की आवाज बनी है। उन्होंने मौजूदा समस्याओं जैसे महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा करते हुए भरोसा दिलाया कि 2027 में सत्ता में आने पर सपा इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने रखा। ग्रामीणों ने सपा नेतृत्व से उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से पनियरा विधानसभा में समाजवादी पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है, जिससे 2027 के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}