पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109 वीं जयंती पर संगोष्ठी ।

महराजगंज। भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने की। संगोष्ठी का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि महेश शुक्ला, उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश, ने अपने संबोधन में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष थे। उनका अंत्योदय सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने और गरीबों को मुख्यधारा में लाने का मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत शुरू की गई उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाएँ सीधे गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएँ और सेवा भाव से कार्य करें। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद आज भी भारतीय समाज को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी का दर्शन केवल गरीबों की सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक है।पंकज चौधरी ने कहा कि आज की सरकार गरीब, किसान, महिला और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनके आदर्शों पर चल रही है।
पंकज चौधरी ने युवाओं से विशेष आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें दीनदयाल जी के विचारों को आत्मसात करना चाहिए और अपने जीवन में उन्हें लागू कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और यदि वे सही मार्गदर्शन और सेवा भाव के साथ कार्य करेंगे तो समाज में समरसता और संतुलन स्थापित होगा।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने संगोष्ठी में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना भाजपा के हर निर्णय और कार्यक्रम में झलकती है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दीनदयाल जी के आदर्शों को आत्मसात कर गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।
जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब कार्यकर्ता सेवा और समर्पण भाव से कार्य करेंगे। यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की सच्ची श्रद्धांजलि है।
जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें दीनदयाल जी के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिला। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, आनंद शंकर वर्मा, इंजी विवेक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, डीसीएफ चेयरमैन अशोक तिवारी समेत अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव, ओम प्रकाश पटेल, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी,नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, सरोज पांडेय, बैजनाथ पटेल, सानंदन पटेल, अशोक पटेल, मानवेंद्र सिंह, राजेंद्र पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, सुधाकर पटेल, वंदना त्रिपाठी, कमलेश जायसवाल, हेमंत गुप्ता, विजय गौड़, टाइगर तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कोर्सद अंसारी, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
