उत्तर प्रदेशमहराजगंज

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली रैली ।

मिठौरा । विकास खण्ड मिठौरा में ब्लॉक परिसर से बीडीओ राहुल सागर के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली निकाली गई । हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली रैली का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था । इस रैली में भारी संख्या में लोग शामिल हुए । यह रैली मिठौरा ब्लॉक होते हुए सेमरा , भुलना तक गई । उसके बाद मिठौरा ब्लाक में रैली वापस आ गई । रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था । इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी राहुल सागर एडिओ पंचायत विनय कुमार पांडेय , बीईओ आनंद कुमार मिश्रा , सर्वोत्तम विश्वकर्मा ,जय हिंद शर्मा , आशुतोष मौर्या सत्यम चौधरी , कौशलेंद्र कुशवाहा , अमरेंद्र राज यादव ,अभय कुमार दूबे आदि रैली में शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}