महराजगंजउत्तर प्रदेश
हॉस्पिटल संचालक की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण हुए उग्र, शाम 6 बजे लगभग हाइवे किया जाम ।

महराजगंज । थाना क्षेत्र के मोहनापुर में स्थित मंजरी हॉस्पिटल पर बुधवार को बेलवा खुर्द प्रसूता शितल की डिलेवरी के दौरान तबीयत खराब हो गई थी। जिसे संचालक द्वारा ड्राइवर के माध्यम से गोरखपुर ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव को रखकर परिजन विलाप कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने हास्पिटल संचालक के गिरफ्तारी को लेकर मांग पर अड़े हैं। गिरफ्तारी को लेकर परिजनों सहित ग्रामीण उग्र हो गए। गुरुवार को शाम करीब 6 बजे गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।जिससे अफरा तफरी मच गई। मौके पर फरेन्दा, पुरन्दरपुर, कोल्हुई थाना की पुलिस मौजूद रही है।हालांकि खबर लिखे जाने तक सड़क जाम रहा।


