उत्तर प्रदेशधर्म
Trending

शिवमंदिर के जीर्णोद्धार को निकली भव्य कलश यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा अमवा गांव ।

 

महराजगंज । लक्ष्मीपुर क्षेत्र के अमवा गांव में शनिवार को प्राचीन शिवमंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं ने पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना दिया। हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से गांव की गलियां गूंज उठीं।
कलश यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महिलाएं मंगलगीत गाती चल रही थीं, जबकि पुरुष श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का स्मरण कर गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर व्यवस्थापक दिनेश शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से प्राचीन शिवमंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। इस दौरान रामनारायण सिंह, डग्गू सिंह, गुड्डू सिंह, रवि शुक्ला, बद्री शुक्ला, परमात्मा शुक्ल और रामप्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}