उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

संदेहास्पद परिस्तिथि में नव विवाहिता का ससुराल में मिला शव ।

महराजगंज । थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजौड़ा पंजूम के लाइन टोले पर शुक्रवार को ससुराल में एक नवविवाहिता का शव संदेहास्पद परिस्तिथि में कमरे में बेड पर मिला । मृतका के मायके के लोगों द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है । सूचना मिलने पर पनियरा थानाध्यक्ष संजय सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना स्थल पर सीओ सदर , नायब तहसीलदार व फोरेंसिक टीम पहुंच कर जांच – पड़ताल में जुटे रहे ।
घटना के बाबत बताया गया कि पनियरा थाना क्षेत्र के अवसानी निवासी छेदी ने अपने बेटी रोशनी की शादी 26 अप्रैल 2026 को पनियरा थाना क्षेत्र के रजौड़ा पंजूम निवासी राहुल के साथ किया था जिसका शव ससुराल में शुक्रवार को उसी के रूम में संदिग्ध अवस्था मे पाया गया ।
मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि आज उसकी विदाई थी दिन में लगभग 1 बजे मृतका से फोन पर बात भी हुई थी कुछ देर बाद ससुराल से फोन जाता है कि आज विदाई कराने मत आइयेगा लेकिन फिर भी मायके से लोग विदाई कराने आ गए और यहां देखा कि रोशनी की मृत्यु हो चुकी है । मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है ।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है मायके पक्ष के लोगों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गयी है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}