महराजगंजउत्तर प्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान, निकला बाइक रैली।

पनियरा ।क्षेत्र के विकास खण्ड पनियरा में ब्लाक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ला व खण्ड विकास अधिकारी अमरनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत बाइक रैली निकाली गई।ब्लाक परिसर से सैकड़ों बाइक सवारों ने नारे लगाते हुए पूरे कस्बे में बाइक लेकर घुमाया तथा लोगों से अपने घर तिरंगा लगाने की अपील करते नजर आए। इस दौरान भाजपा नेता विरेन्द्र सिंह प्रधान, प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश सिंह, राजेश पाल, ग्राम प्रधान अमरजीत यादव, शिवाकान्त दूबे, सूरज ,सुनील कुमार,इबरार अंसारी, प्रधान अमरजीत यादव, प्रधान कृष्ण मुरारी उर्फ बबलू यादव, सुरेन्द्र सिंह, प्रधान वीरेंद्र यादव,नीरज कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}