महराजगंजउत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति फेज 5″ के अंतर्गत महराजगंज में “बहू सम्मेलन” का आयोजन ।

महराजगंज । मिशन शक्ति फेज 5 के तहत ग्राम महुआ महुई, थाना श्यामदेऊरवा, महराजगंज में “बहू सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने गांव की बहुओं और महिलाओं को सामाजिक और पारिवारिक मुद्दों पर जागरूक किया। सम्मेलन में दहेज हत्या, यौन उत्पीड़न, अपहरण जैसे महिला संबंधी अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को इन अपराधों से बचाव और निपटने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही, उपस्थित महिलाओं और बहुओं की समस्याओं को सुना गया और उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज में उनकी सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करना था। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों और सहायता सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}