महराजगंजउत्तर प्रदेश

निशान यात्रा के दौरान पूरा शहर हुआ श्याममय ।

महराजगंज । बुधवार को फरेंदा रोड स्थित श्याम मंदिर से श्याम भक्तों द्वारा निशांत शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर के पुजारी राधे-राधे बाबा ने बताया कि यह निशान शोभायात्रा श्याम मंदिर से होते हुए नगर तिराहा से दुर्गा मंदिर होते हुए मऊ पकड़ दुर्गा मंदिर पुणे वापस होते हुए नगर तिराहा से हनुमानगढ़ चौराहा से वापस होकर श्याम मंदिर पर निशान शोभा यात्रा का समापन हुआ। निशांत शोभा यात्रा के दौरान सभी श्याम भक्त एक,दो,तीन,चार श्याम बाबा तेरी जयकार के नारे लगाते दिखे। वही बहुत से श्याम भक्त श्याम बाबा के गाने पर डांस करते नजर आए हुए। भव्य निशान शोभा यात्रा की अगुवाई राधा और कृष्ण की झांकी के रूप में सजाई गई थी। वही 500 से अधिक श्याम भक्त निशान यात्रा को लेकर श्याम बाबा के नारा लगाते हुए पुरी यात्रा को पूरा किया गया। निशांत शोभा यात्रा के दौरान दीपक गोयनका, आनंद टिबडेवाल, शुभ करन टिबडेवाल, अनूप, अमित टिबडेवाल, कन्हैया सिंघानिया, पवन सिंघानिया, मुकेश सिंघानिया, राजेश मद्धेशिया, पशुपतिनाथ तिवारी, कृष्ण गोपाल जायसवाल, विनोद कुमार गुप्ता, विपिन पांडे, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष केडिया, रामसेवक साहू, अजय राज कसौधन,अजय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, फूलचंद अग्रवाल, देवेश कुमार श्रीवास्तव, सितारे हिंद पटेल, हरिकेश बहादुर यादव, संतोष कुमार शर्मा, श्याम कुमार गुप्ता, अंगद सिंह सहित सैकड़ो श्याम भक्त शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}