महराजगंज । बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 नवंबर को फरेंदा स्थित परमेश्वर सिंह पीजी कॉलेज में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज एवं कॉलेज प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
मेले में 20 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनके माध्यम से 2000 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को 10 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसमें 18 से 40 वर्ष आयु के आठवीं, हाईस्कूल, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। तकनीकी एवं गैर तकनीकी योग्यता वाले युवाओं को भी मौका मिलेगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।


