महराजगंज। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने ग्राम रुद्रपुर शिवनाथ से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 200-200 एमएल के 30 टेट्रा पैक रोमियो राजा देशी शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास 26 पुत्र रामू प्रसाद, निवासी रुद्रपुर शिवनाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह सहित पांच पुलिसकर्मी शामिल रहे।


