
महराजगंज । डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह और डॉ. अखिलेश यादव ने शनिवार को दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और दो छाया वीएचएसएनडी सत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचओ को एनसीडी स्क्रीनिंग के बाद मरीजों का रेफरल और फॉलोअप बढ़ाने का निर्देश दिया।
दोपहर एक बजे बांसपार बैजौली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ पुनीता गुप्ता ओपीडी करती मिलीं। यहां 3342 लोगों की स्क्रीनिंग के सापेक्ष 525 का रेफरल और 144 का फॉलोअप किया गया था। वहीं, नटवा केंद्र पर 1592 लोगों की स्क्रीनिंग के मुकाबले 277 का रेफरल और 71 का फॉलोअप मिला।
इसके बाद अधिकारियों ने बांसपार बाजार टोले और कोटा मुकुंदपुर में आयोजित छाया वीएचएसएनडी सत्रों का जायजा लिया। बांसपार में 32 बच्चों में सात और 12 गर्भवती महिलाओं में छह का टीकाकरण हुआ था। कोटा मुकुंदपुर में 13 बच्चों में से सात का टीकाकरण किया जा चुका था ।


