भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई है- उपमुख्यमंत्री।

महराजगंज । उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को महराजगंज जिले के जहदा में भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई है। गठबंधन के नेता जमानत पर छूटकर मोदी का विरोध कर रहे हैं। जनता एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का मन बना चुकी है। सपा की साइकिल पंचर हो गई है।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की नाव डूब चुकी है। इस बार गठजोड़ की हवा निकल जाएगी। एक तरफ माफियाओं का गठजोड़ है। तो दूसरी तरफ मोदी सरकार है।अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी सपा मुखिया के आइडियल हैं। अबकी बार 400 पार का सपना साकार होने जा रहा है। कांग्रेस इसको बदल नहीं पाएगी। इंडी गठबंधन संविधान का दुश्मन है। कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाने का कार्य किया है। गरीबों की मदद किसी ने नहीं की 10 साल में जो हुआ वह बीते 60 साल में नहीं हो पाया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कन्नौज व रायबरेली सहित यूपी की 80 सीटें भाजपा जीतेगी। विपक्ष द्वारा संविधान बदलने का दुष्प्रचार किया जा रहा है। जबकि मोदी ने डा.आंबेडर के पंचतीर्थ का निर्माण कराया है। भाजपा ने कश्मीर से 370 हटा कर देश का कल्याण किया है। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेम सागर पटेल, ऋषि त्रिपाठी, जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय,पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह,पूर्व विधायक महंत दुबे सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।