महराजगंजउत्तर प्रदेश

बड़े वाहनों की नो एंट्री में एंट्री होने से बाजार में जाम।

बृजमनगंज । महराजगंज यातायात अव्यवस्थाओं की वजह से जनता को जाम का झाम झेलना पड़ रहा है। नगर पंचायत बृजमनगंज के कस्बा में  जहां मुख्य रोड से बड़े वाहन व दर्जनों की  संख्या में ई- रिक्शा, एंव ऑटो रिक्शा व अन्य वाहनों की वजह से जाम लग जा रहा था जिसमे फंसे लोगों का काफी समय बर्बाद भी हो जा रहा था। जाम की समस्या को देखते हुए हुए पुलिस अधीक्षक ने बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री लगा दिया गया था। हालांकि कुछ दिनों तक  पुलिस ने नियमों का पालन कड़ाई से कराया था। लेकिन अब तो हाल यह है कि नो एंट्री के समय ही बड़े वाहन धड़ल्ले से इंट्री कर जाती है। सूत्रों की मानें तो पिकेड पर बैठे पुलिसकर्मी नो एंट्री में इंट्री के कीमत वसूलते है। कीमत अदा करने पर ही इंट्री मिलती है। जिससे  कस्बे जाम लग जा रहा है तथा राहगीरों को जाम में फंस अपने गतवन्य तक पहुंचने में काफी समय बर्बाद भी हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}