ग्रामीणों के बीच लगा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का चौपाल कार्यक्रम ।
महराजगंज । केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी कोल्हुई बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में जगत मां जननी जगदम्बे के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के समृद्धि और कल्याण की कामना की। तत्पश्चात आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों से जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने काहा की मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास ने यह स्पष्ट कर दिया कि राष्ट्र के जन जन के मन में मोदी है। मोदी जी किसी के साथ भेदभाव नहीं किये सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मित्रों पर काम किया जो भी योजनाओं का लाभ मिलता है। पात्र व्यक्ति को मिलता है। और 2014 के पहले भारत की दशा क्या थी। अब क्या है। यह तुलना करने की जरूरत है। पहले सड़क गढ़ों में तब्दील हुआ करता था आज सड़कों का जाल बिछ गया है। पहले बिजली आती नहीं थी और आती थी तो कभी रात में तो कभी दिन में अब बिजली की समस्या खत्म हो चुकी है। हर गांव में पानी की टंकियां लग रही हैं। जो रोटी कपड़ा और मकान की बात किया जाता है। सभी व्यवस्था हमारी सरकार कर रही है। गरीब को आवास मिल रहा है।किसान सम्मन निधि मिल रहा है। हर तरह से सभी खुशहाल हैं। पुनः भारत को विश्व गुरु बनाना है। आप सभी के मत के द्वारा ही बनेगा मोदी जी के सपना को पूरा करना होगा।पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि अयोध्या, मथुरा,काशी,तीन तलाक, सर्जिकल स्ट्राइक सहित मोदी जी ने भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। हम सबको मोदी जी का साथ देना है। कार्यक्रम में विवेका पांण्डेय, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, गुड्डू जायसवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।