महराजगंजउत्तर प्रदेश

एक शोहदे को मिशन शक्ति टीम ने किया गिरफ्तार ।

महराजगंज । पुलिस अधीक्षक सोमन्द्र मीणा के कुशल निर्देशन में शोहदों पर लगाम कसने हेतु मिशन शक्ति कार्यक्रम फेज-5 के तहत चलाए जा रहे अभियान में गठित टीम द्वारा बृजमनगंज में शनिवार को थाना क्षेत्र की हरनाम पुर चौराहे पर स्कूल जा रही छात्राओं को एक शोहदे के द्वारा छींटाकसी करने पर उसके विरुद्ध लिखित तहरीर दी गयी। इस क्रम में बृजमनगंज पुलिस ने मोहम्मद आरिफ निवासी ग्राम मटिहनवा टोला बड़िहारी को रास्ते में चलते हुए छात्राओं पर छिंटाकसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की सूचना पर तत्काल अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसके बाद तत्काल मिशन शक्ति बृजमनगंज की पुलिस अधिकारी एक्टिव होकर नामित शोहदें की गिरफ्तार कर लिया। साथ इस मामले में अभियोग से सम्बंधित अन्य विधिक कार्यवाही भी की जा रही है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक प्रिया वर्मा, उप निरीक्षक अर्चना यादव, आरक्षी बेबी आदि मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}