दिग्विजय मौर्य ने किया देशभक्ति गीतों का बौछार।
मिठौरा । मिठौरा निवासी दिग्विजय मौर्या को संस्कृति विभाग लखनऊ द्वारा महाराजगंज के लिए लोक गायन प्रस्तुति के लिए चयन किया गया था । हर घर तिरंगा महोत्सव अभियान 2025 के कार्यक्रम मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रहे। आयोजक जिला प्रशासन महराजगंज जिलाधिकारी महोदय महराजगंज का मुख्य भूमिका रहा है। लोक गायक दिग्विजय मौर्य ने देशभक्ति गीतों का बरसात करते हुए शुरुआत गीत बोल गोलिया लागल बा जवनवा के छतीयां ,की लिखतानी ना अपने खूनवा से पतियां इसी क्रम में दूसरा गीत कारगिल छीड़ल बा लड़ाई, दुश्मन कइले बाने चढ़ाई,…. तीसरा गीत हिंद हवे सोने के चिरैयां.. मैया हो ललनवा दे द आदी गीतों से रूबरू कराया दिग्विजय मौर्य के शानदार प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का तालिया का अभिवादन बहुत शानदार रहा तिरंगा महोत्सव महाराजगंज में दिग्विजय मौर्य के प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल भी हो रहा है लोग उन्हें प्यार दुलार दे रहे हैं इस शानदार प्रस्तुति को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय गायक दिग्विजय मौर्य के संगीत गुरु राकेश उपाध्याय ने दिग्विजय मौर्य को उज्जवल भविष्य की कामना की है। शानदार प्रस्तुति के लिए जिलाधिकारी महाराजगंज एवं जिला सूचना अधिकारी ने भी दिग्विजय मौर्य को शुभकामना दिया है। हारमोनियम पर जिले के प्रसिद्ध संगीतकार हरी लाल पांडे एवं तबला पर पप्पू पांडे एवं आर्गन पैड नाल काशिद टीम ने संगीत दिया।


