जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण।
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपदा कंट्रोल कक्ष, ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय, एडीएम न्ययालय, एसडीएम सदर कार्यालय व न्यायालय, मुख्य राजस्व लेखाकार कार्यालय, संयुक्त कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, एनआईसी आदि कार्यलयों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व अभिलेखागार जनपद में परगनाओं, राजस्व ग्रामों और शजरा की संख्या की जानकारी ली। साथ ही शजरा नक्शों का अवलोकन भी किया। खनन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला खनिज कोष में मौजूद धनराशि की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कुछ जगहों पर अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था मिलने पर तत्काल उचित प्रकाश का प्रबंध करने का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालय को भी देखा और बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने सभी कार्यालयों को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने और कार्यालयों में उपयुक्त डस्टबिन रखने के लिए कहा। जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी महेंद्र प्रताप, प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथधर दुबे, नाजिर वेद प्रकाश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।