भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह आयोजित

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दूर्गेश राय का स्वागत समारोह रविवार को रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया जहां जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष दूर्गेश राय ने सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता हमारे परिवार का सदस्य है।प्रत्येक कार्यकर्ता का मान सम्मान रखते हुए संगठन को कामयाबी के शिखर पर ले के लिए मैं हर स्तर से प्रयास करुंगा। कहा कि पार्टी के परिश्रमी और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के समवेत प्रयास से आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत कुशीनगर में कमल खिलाकर नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाया जाएगा।
जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित एक लोकतांत्रिक पार्टी है कोई परिवारवादी पार्टी नहीं है। यह भाजपा में ही सम्भव है कि बूथ स्तर से काम करने वाला कार्यकर्ता अपने मेहनत, संघर्ष, निष्ठा से भाजपा का जिलाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने किया।इस अवसर पर डा पीएन राय,सुदर्शन पाल, अवधेश प्रताप सिंह, विनोद कुमार भारती,मनोज जायसवाल,सीता सिंह, विवेकानंद शुक्ल,बाबूनन्दन सिंह,बलिराम यादव, डॉ सीमा गुप्ता, नमो नारायण मौर्य,मार्कण्डेय दूबे, देवेन्द्र प्रताप सिंह, शाही फैजान खान, हरिशंकर राय, धनंजय तिवारी, अमित राय,महेश रौनियार, राधेश्याम गुप्ता, हरिओम कुशवाहा, बिपिन बिहारी मिश्र, धीरज पाठक,देवेश मिश्र,केशव नाथ उपाध्याय,सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।