कुशीनगरक्राइम

पूर्व प्रधान हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा।

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट 

कुशीनगर। कुशीनगर जनपद की रामकोला, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने चर्चित पूर्व प्रधान हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के निशानदेही पर आला कत्ल बरामद करते हुए अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों ने पुछताछ में बताया कि रामनाथ साहनी के द्वारा नवीन परती की भूमि पर खोदे गए पोखरे में मछली पालन का काम कई वर्षों से किया जा रहा था जिसको मृतक राम हरख यादव पूर्व प्रधान के द्वारा खाली कराया गया था जिस कारण रामनाथ को आर्थिक क्षति व सामाजिक हनन हुआ था। इस कारण प्रतिशोध लेने के लिए रामनाथ ने अपने लड़के अनुपम व उसके दोस्त रामबदन के साथ मिलकर बीते मंगलवार को उक्त घटना को अंजाम दिया था। रामकोला पुलिस ने धारा 302/120बी/34 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल अभियुक्त अनुपम साहनी पुत्र रामनाथ साहनी सा0 खोटही चैती टोला, रामनाथ साहनी पुत्र स्व. सूर्यबल्ली निवासी खोटही चैती टोला एवं रामबदन चौधरी पुत्र पारस चौधरी निवासी खोटही गंगया टोला थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर दो अदद भुजाली, 02 अदद मोटरसाईकिल, तीन अदद मोबाईल फोन बरामद करते हुए अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}