महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

दीप प्रज्वलित कर डीएम ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ

महराजगंज । अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सट्टा एवं नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस विषय पर विद्यालयों वार्ड ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर बच्चों और महिलाओं को उनकी पर्सनल सेफ्टी के संबंध में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धनेवा-धनेई महराजगंज के सभा कक्ष में डायट एवं कस्तूरबा बालिका विद्यालय के बच्चियों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में नारी शक्ति को अपनी ताकत पहचानने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि नारी की सबसे बड़ी ताकत है ।आत्मविश्वास। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य को चुनने में हमें पूरी ताकत से काम करना होगा। सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन तीनों पर हमें कार्य करने की आवश्यकता है उन्होंने सभी बच्चियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मिशन शक्ति को पहचाने। इससे पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग की संध्या देवी और रतना तिवारी द्वारा नारी शक्ति व मिशन शक्ति पर आधारित योजनाओं के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला गया। कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा वंदना गीत व स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डाइट प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया लाल सहित डायट और कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}