पार्टी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ के साथ पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनते केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ।

महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महराजगंज स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर सुना। यह इस कार्यक्रम का 119 वां संस्करण था।जिले मे 2084 बूथो पर मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो ने सुना। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने महराजगंज नगर मंडल के बूथ संख्या 200 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो के साथ बैठकर सुना। मन की बात पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा की प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र की बात की समाज की बात की। ‘मन की बात’ कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी, और तब से यह आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। पीएम मोदी इसके जरिए सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वच्छता, खेल, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में उपलब्धियों, सरकार की विकास योजनाओं, और भारत की वैश्विक स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं। न केवल बड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर बात होती है, बल्कि स्थानीय और सामाजिक परिवर्तन को लेकर हो रही कोशिशों का भी जिक्र होता है।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, पूर्व बिधायक शिवेन्द्र सिंह चौधरी, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, अमरनाथ पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, सभासद लालजी गुप्ता, सानंदन पटेल, श्याम नारायण यादव मौजूद रहे।