इलाज के दौरान गम्भीर रूप से घायल अनिल की मौत, परिजनों में हाहाकार।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलौही चौराहे पर हुए सड़क हादसे में घायल अनिल जायसवाल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जबकि उनके रिश्तेदार विनय का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अनिल की मौत से क्षेत्र में छाया मातम। परिजनों का रो रो कर हाल बुरा है।
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की रात बेलौही निवासी अनिल जायसवाल गांव के ही चौराहे पर स्थित अपनी किराने की दुकान बन्द करके अपने रिश्तेदार विनय जायसवाल निवासी लेहड़ा थाना बृजमनगंज को साथ लेकर बाइक द्वारा घर के लिए निकले थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। जिसमे अनिल एवं विनय दोनो घायल हो गए। सूचना पाते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सिद्धार्थनगर अस्पताल में इलाज के दौरान अनिल जायसवाल की देर रात मौत हो गई। विनय का इलाज चल रहा है। अनिल के मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सभी का रो रो कर हाल बुरा है।इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक अनिल जायसवाल के परिजनों से मिले तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। कार को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्यवाई में लगी हुई है।