भाजपा चलायेगी विशेष संपर्क अभियान

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट
*कुशीनगर।* भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार 17, 18 व 19 जुलाई को विशेष सम्पर्क अभियान के रूप में चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता को घर-घर व शैक्षणिक संस्थाओं में सम्पर्क कर 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराएंगे। यह बातें भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने रविन्द्र नगर स्थित पार्टी कार्यालय में विशेष सम्पर्क अभियान की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कहा।
सांगठनिक बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि विशेष अभियान के तीनों तिथियों में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, सभासद, प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, मोर्चों के जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी, मोचों के मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ पदाधिकारी सहित सभी को घर-घर जाकर सम्पर्क कर 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराना है । कहा कि विशेष अभियान के तीनों तिथियों में जिन कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी कालेजों में लगी है उन्हें उन सभी आवंटित कालेजों में शिक्षक, छात्र व कर्मचारियों से सम्पर्क कर करना है। तथा घर-घर व शैक्षणिक संस्थाओं में सम्पर्क का फोटो सरल एप्प व नमो एप्प पर अपलोड करना है ।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया।इस अवसर पर खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल, विशुनपुरा ब्लाक प्रमुख विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, दुर्गेश राय, दिवाकर मणि त्रिपाठी, रमेश सिंह, मनोज जायसवाल, एडवोकेट सीता सिंह, जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, बाबू नन्दन सिंह, रामसागर कुशवाहा, डॉ सीमा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाही फैजान खां, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी और अभियान के संयोजक उपस्थित रहे।