महराजगंजउत्तर प्रदेश

पात्र परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस सिलेण्डर वितरण

महराजगंज। जन कल्याण का डबल इंजन निभा रहा है वचन, दीपावली डबल खुशियों वालो प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में प्रदेश के पात्र परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस सिलेण्डर वितरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री के द्वारा सजीव प्रसारण का कार्यक्रम का सीधा संवाद कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित लाभार्थियों को दिखाया गया।

इसी क्रम में उक्त योजनान्तर्गत 10 पात्र महिलाओं को विधायक पनियरा ज्ञानेन्द्र सिंह एवं सदर जयमंगल कन्नौजिया द्वारा रसोई गैस दीपावली व होली पर दिये जाने के क्रम में श्रीमती द्रोपदी, बिन्दू, रेनू, इन्द्रावती सरिता, सुमित्रा, रीता देवी, गुड्डी देवी,रीता रामरती देवी को सांकेतिक प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। शेष लाभार्थियो को प्रमाण -पत्र जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया।विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि उज्ज्वला योजना 2016 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद शुरू हुआ। इससे पूर्व अधिकांश समय तक कांग्रेस सत्ता में रही। लेकिन उस समय हालत यह थी कि एक सांसद को अपने क्षेत्र में लोगों को देने के लिए मात्र 10 कनेक्शन का कोटा दिया जाता था। अधिकांश घरों में महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाती थीं और खतरनाक प्रदूषण का शिकार होती थीं। एक समय में चूल्हे पर खाना बनाने में माताओं–बहनों को 06 सिगरेट पीने जितना नुकसान होता था। इसके अलावा जिनके पास गैस कनेक्शन था, उनको भी सिलिंडर भरवाने के लिए रात–रात भर लाइन में लगना पड़ता था। विधायक पनियरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद स्थिति बदल गई। जहां पहले सिलिंडर लेने के लिए लाइन लगाना पड़ता था, अब एजेंसियां सिलेंडर देने के लिए लाइन लगाती हैं। प्रदेश के मुखिया योगी जी ने दीपावली और होली पर अतिरिक्त सिलिंडर देने की घोषणा की है और इसके लिए प्रदेश सरकार 2300 सौ करोड़ रुपए खर्च कर रही है। खास बता यह है कि इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रही है। पात्रता के आधार पर सभी धर्म और समुदाय के लोगों को बिना भेदभाव के योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को महिलाओं की चिंता है और यही कारण है । कि आवास से लेकर गैस कनेक्शन तक महिलाओं के नाम पर दिया जा रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से लेकर महिला आरक्षण तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मोदी जी महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रयास कर रहे हैं। यही कारण है कि आज मोदी जी और योगी जी से कोई नाराज नहीं मिलता है। दोनो नेता देश और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं और सुरक्षित और प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने की अपील की। सदर विधायक द्वारा धनतेरस व दीपावली पर्व की शुभकामनाये देते हुए इस योजना के पात्र गरीब महिलाओं को बताया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच है। कि समान रूप से सभी गरीब महिलाओं को इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि जितनी चिंता महिलाओं की भाजपा सरकार ने की है। उतनी किसी और सरकार ने नहीं की है। आवास, शौचालय, राशन कार्ड, गैस कनेक्शन, डीबीटी सभी कुछ महिलाओं के नाम पर हो रहा है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ–साथ सामाजिक रूप से भी सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा की देश में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व मे महिला सशक्तिकरण का कार्य जोरशोर से किया जा रहा है। जिसका प्रमाण उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलिंडर का वितरण है।जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनप्रतिनिधिगण और उपस्थित महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि माताओं व बहनों को सिलिंडर का उपहार हर्ष का विषय है। उनके आशीर्वाद से सभी कार्य अच्छे ढंग से होते हैं। आज प्रदेश के साथ जनपद में भी 2500 सिलिंडर का उपहार मिला है। उम्मीद है कि इसी प्रकार निरंतर माताओं व बहनों के लिए कार्य होते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने किया।इस अवसर जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह, एआरओ मीरा राय सहित लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}