बंदरों के आतंक से लोग परेशान, नहीं हो रहा समाधान।

सौरभ जयसवाल की रिपोर्ट
बृजमनगंज।नगर पंचायत बृजमनगंज में बंदरोंके आतंक निरंतर बढ़ने से लोग परेशान हैं। नगर पंचायत प्रशासन से बार-बार लोग बंदरों से छुटकारा दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। निरंतर कस्बे में बढ़ रही बंदरों की संख्या के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए है।बंदरों से बचने के लिए लोग हजारों रुपए खर्च करके लोहे के जाल लगवा रहे हैं। बंदर हर रोज किसी किसी वार्ड में बच्चों, बुजुर्गों, राहगीरों महिलाओं को काट रहे हैं। वार्डों के लोगों ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन को चाहिए कि वह बंदरों को पकड़वा कर इनके आतंक से छुटकारा दिलाए।गलियोंमें निकलना हुआ मुश्किल : बंदरोंकी बढ़ रही संख्या के चलते गलियों में लोगों का निकला मुश्किल हो गया है। बंदरों की टोलियां घरों में घुस कर घर में रखा सामान उठा कर ले जाती हैं। बंदरों के डर से गलियों में, छतों पर बच्चे नहीं खेलते हैं। महिलाएं भी छतों पर कपड़े सुखाने के बाद उनकी रखवाली करती हैं। बंदर छतों पर सूखने वाले कपड़े ले जाते हैं। घरों के आगे बंदरों के आतंक से बचने के लिए जाल हजारों रुपए खर्च करके लोग लगवा रहे हैं।
इस बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल का कहना है कि कस्बे के लोगों को बंदरों के आतंक से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाया जाएगा।