विशेष संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन।

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर।विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान की अध्यक्षता भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया। बताते चले राज्य सरकार द्वारा समय समय पर संचारी रोग होने के कारण और इसका रोकथाम कैसे हो उसका अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 21 अप्रैल 2023 को भारतीय किसान यूनियन (अम्बवता) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद कुशीनगर के रामकोला विकास खण्ड के ग्रामसभा देवरियाबाबू में संचारी रोग नियन्त्रण जेई/ एईयस के बारे में कृषि विभाग के सहायक तकनीक प्रबन्धक (A.T.M) मारकन्डेय तिवारी द्वारा किसानो को मस्तिष्क ज्वर, चेचक, खसरा, रेबीज तथा मलेरिया जो मादा एनाफिलिज मच्छर के काटने से फैलता है तथा इसके वाहक चूहा, छछुन्दर के बारे मे भी विस्तृत जानकारी दिया गया तथा ताजा भोजन गन्दी नाली नालों की साफ-सफाई, जल जमाव वाले स्थान पर डी.डी.टी, मिट्टी का तेल, निम आयल और फिनायल के प्रयोग के बारे में बताया गया साथ ही साथ यह भी बताया गया की घर मे रखे खाद्य सामग्री को ढक कर रखा जाय तथा घर के प्रयोग में आने वाले बर्तनों को साफ सफाई करके उपयोग में लाया जाए। वही भाकियू के जिलाध्यक्ष ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि, संचारी रोग से सबको बचना चाहिये और जो उपाय कृषि सहायक तकनीकी मैनेजर द्वारा बताया गया है उसके ऊपर अम्ल भी करना है। इस बीमारी का फैलाव जून से अक्टूबर माह के बीच ज्यादा होता है। इस मौके पर किसान कृतिचनंद, हरिप्रसाद, रामा, जोतिया देवी, चेतई प्रसाद, लालती देवी, नागेंदर मौर्या, समीउल्लाह, रामदेव यादव, विद्रावती देवी, सौरभ सिंह, चंद्रावती देवी, उतिमराजी देवी, रीना देवी, शुभम आदि उपस्थित रहे।