महराजगंज। थाना परसामलिक की मिशन शक्ति टीम द्वारा भारतीय विकास जनजाति प्राथमिक विद्यालय सेखुआनी तथा पेड़ारी चौराहा पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को 1090, 1076, 181, 112, 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।
