स्टूडेन्ट पुलिस एजुकेशनल लर्निंग कार्यक्रम का आयोजन।
महाराजगंज।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्टूडेन्ट पुलिस एजुकेशनल लर्निंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपदिय पुलिस नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह महारजगंज तथा जनपदीय एनएसएस नोडल अधिकारी विजय शंकर सिंह को नियुक्त किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज तथा जवाहर परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज फरेंदा के 50+ 2 विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। यह विद्यार्थी स्नातक स्तर की पढ़ाई पूर्ण करने वाले विद्यार्थी हैं। इनको इंटर्नशिप हेतु चयनित किया गया है। इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान इन्हें जनपद में चयनित कुल नौ थानों कोतवाली, महिला थाना, सिंदुरिया, फरेंदा, चौक, भीटौली, कोल्हुई, बृजमनगंज कोठीभार पर बुलाया जाएगा। जिसमें इन्हें पुलिस की कार्य प्रणाली एवं पुलिस की दिनचर्या के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस दिनचर्या पर पहले 20 दिन के कार्यक्रम पर थाना स्थनीय पर आए विद्यार्थियों को आगंतुक पटल महिला पटल एफ आई आर लिखना, घटनास्थल का निरीक्षण, भीड़ प्रबंधन,बार्डर पेट्रोलिंग, विशेष अपराध जैसे- महिला संबंधी अपराध, मादक पदार्थ, की आदत एवं मानव तस्करी के साथ-साथ महिला बीट यातायात नियंत्रण कम्युनिटी पुलिसिंग की पहल, पुलिस कर्मियों के जीवन, आदि भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वृद्ध आश्रम, किशोर आश्रम, महिला आश्रम, अनाथालय, आदि जगह कि इन्हें विशेष जानकारी दी जाएगी। द्वितीय चरण 6 दिवस का रहेगा, जिसमें पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक द्वारा जनसमस्या की सुनवाई, देखना एवं विभिन्न प्रकार की समस्याओं को समझने के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान एएचटीयू शाखा, नारकोटिक शाखा, साइबरसेल शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष तथा पीसीआर 112 के बारे में भी बताया जाएगा।