भाजप कार्यालय में 1100 दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया गया दीपावली

नसरूल्लाह अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर। दीपावली के महापर्व पर रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में 1100 दीप प्रज्ज्वलित कर धूमधाम से प्रकाशोत्सव मनाया गया। महिला मोर्चा के कार्यकर्ता नूतन दूबे,अंशिका तिवारी,धन्नु गुप्ता, श्वेता सिंह ने कार्यालय के प्रवेश द्वार पर भारत माता की रंगोली बनाई गई थी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने जनपद वासियों को दीपपर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पावन पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर, बुराई से अच्छाई, अधर्म से धर्म, नकारात्मकता से सकारात्मकता, अन्याय से न्याय और अकर्मण्यता से कर्मशिलाता की ओर ले जाने की प्रेरणा प्रदान करता है। कहा कि हिंदू समाज में हर दिन किसी पर्व के रूप मे होता है हर दिन उत्सव मनाने की रीति रिवाज सनातनी व्यवस्था में सदियों से चली आ रही है, त्यौहार भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार भारती,जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव,प्रवासी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक मार्कण्डेय शाही, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, हरिशंकर राय,सह जिला मीडिया प्रभारी अमित राय,लक्ष्मीगंज मण्डल अध्यक्ष रामदेव कुशवाहा, कठकुइंया मण्डल अध्यक्ष बिपिन बिहारी मिश्र, पडरौना नगर मण्डल महामंत्री देवेश मिश्र,प्रमोद राय, अरुण राय, आनन्द राय, जितेन्द्र सिंह, मनीष चौधरी, अखिलेश राय, बृंदा प्रजापति सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।