विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर। कप्तानगंज विकास खण्ड के कारीतिन ग्राम पंचायत में स्थित श्री गौतम सिंह इंटरमीडिएट कालेज में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक उपकरण के मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कप्तानगंज के कारीतिन ग्राम पंचायत में स्थित श्री गौतम सिंह इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शन का शुभारम्भ थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार व प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ रितेश सिंह ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए चन्द्रयान, पवन चक्की, हवाई जहाज, रॉकेट, एटीएम मशीन, ऑटो वाटर सप्लाई आदि के मॉडल का निरीक्षण कर इसके सम्बन्ध में जानकारी हासिल किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री बरवार ने कहा कि मनुष्य का जीवन विज्ञान के अभाव में अधूरा है। जब जैसी आवश्यकता होती है उस प्रकार के आविष्कार होते रहते है। जबतक प्रयास नही किया जायेगा आगे बढने का मार्ग प्रशस्त नही होगा।उन्होंने आगे कहा कि किताबी ज्ञान से किसी का भला नही होगा। इसलिए इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। अपने सम्बोधन में चिकित्साधीक्षक श्री सिंह ने बच्चो को सावधान करते हुए कहाकि स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मष्तिष्क का विकास होता है।इसके लिए बच्चो को अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।खुले खाद्य पदार्थो से परहेज करना चाहिए। अधिक से अधिक स्वच्छ जल का उपयोग करना चाहिए। हाथ व शरीर को साफ रहना चाहिए।इसके पूर्व स्कूल की छात्रा अंकिता ज्योति संजना श्वेता नेहा आदि द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अंत में प्रधानाचार्य चंदा राजीव सिंह ने आगन्तुको के प्रति आभार ब्यक्त किया।
इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक उपासना चतुर्वेदी, रेखा राय, इतेश कुमार, दुर्विजय सिंह, रमेश पाल, धीरज पाल, सच्चितानन्द तिवारी, राधेश्याम पाण्डेय, श्याम सुंदर, संजय सिंह, दीपनारायण, संतोष सिंह, पल्लवी, अंजना, पूनम, निरमा आदि मौजूद रहे।