भूपसागर पोखरे पर दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन।

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर।कुबेरस्थान क्षेत्र के भूपसागर पोखरे के तट पर शारदीय नवरात्रि में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के अवसर पर आयोजित विराट दंगल व मेले का आयोजन किया गया जिसमें कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया,मऊ, के पहलवानों के साथ साथ स्थानीय पुरुष एवं महिला पहलवानों ने अपने अपने दाव पेच का प्रदर्शन कर दर्शकों का मान मोह लिया। दंगल में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने फीता काट कर कुश्ती का शुभारंभ किया।कुश्ती प्रतियोगिता के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, तथा विशिष्ट अतिथि सतीश मणि त्रिपाठी,दिनेश तिवारी,सत्यम शुक्ला, शशांक दुबे,ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। कुश्ती के दौरान बिहार के टुनटुन ने फाजिलनगर के सिकंदर को,बरवा बिहार के मन्नू ने फाजिलनगर के छोटू को, फाजिलनगर के सोनू ने बिहार के छोटे को,तमकुही के शैलेस ने कुबेरस्थान के उपेन्द्र को, बड़हलगंज के सुमित ने बिहार के मुकेश को चित किया। वही महिला पहलवानों में बनारस की मधु ने गया कि संजू को, फाजिलनगर की पुष्पा ने कानपुर की पूनम को को अपने दाव पेंच के कला से असमान दिखाया। निर्णायक मंडल में केदारनाथ यादव उस्मान अंसारी शामिल रहे।दंगल के दौरान ही क्षेत्र के पाँच दर्जन दुर्गा प्रतिमाओं का मेला परिसर में स्थित भूप सागर पोखरे में विसर्जन किया गया जिस दौरान कुबेरस्थान पुलिस एवं पी एस सी के जवान भारी संख्या में मौजूद रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश नाथ तिवारी,दुर्गा दयाल तिवारी, सुरेन्द्र गुप्ता,दयाशंकर पाण्डेय,वीरबहादुर शर्मा, मदन गिरी,डॉ पीके विश्वास, डॉ पीके प्रजापति, सिपाही लाल, जनार्दन मिश्रा, धनन्जय तिवारी, मुन्ना सिंह,विनोद मणि त्रिपाठी, रजनीश पाण्डेय आदि लोग प्रमुख रहे।आयोजन समिति के लोगों ने मेले में आये समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।