पुलिस ने जुआ खेलते हुये तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ।
जौनपुर पुलिस डा0 अजय पाल शर्मा, द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते समय तीन व्यक्तियों को ईदगाह के पास ग्राम सिपाह मोहल्ला कस्बा केराकत से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियो के पास से 1230 रुपये नगद व ताश के 52 पत्ते बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 364/23 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.मुमताज शेख पुत्र स्व0 गफ्फार शेख निवासी पुरानी बाजार चन्दवक थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2.ओमकार सेठ पुत्र स्व0 राधेश्याम सेठ निवासी खुज्जी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
3.राजन सोनकर पुत्र बाबूलाल सोनकर निवासी पूरब का टोला चन्दवक बाजार थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
कुल 1230 रूपये नकद व 52 अदद ताश के पत्ते ।
*अपराधिक इतिहास अभियुक्तः-*
1. मु0अ0सं0-364/23 धारा-13 जुआ अधिनियम थाना केराकत जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 हरीश चन्द्र सिंह थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
2. हे0का0 चन्द्रजीत यादव व का0 रणविजय सिंह थाना केराकत जौनपुर ।
3 हे0का0 वसीम अहमद, का0 पुष्पेन्द्र वर्मा थाना केराकत जनपद जौनपुर ।


