जौनपुरउत्तर प्रदेश

महिलाओं को महिला अधिकारों/महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में किया जा रहा है जागरूक-।

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा हेतु उ.प्र. शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को अवगत कराए जाने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में आज 12. अक्टूबर को महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के दृष्टिगत चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान” के अंतर्गत जनपद के थानों में नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारी (शक्ति दीदी) द्वारा सम्बन्धित बीट क्षेत्र एवं स्कूलों में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से चौपाल लगाकर शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे-शक्ति मोबाइल, महिला हेल्पडेस्क, महिला साइबर सेल, मातृत्व को सम्बल, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मातृ वंदना योजना आदि के साथ-साथ महिला अपराध से सम्बन्धित धाराओ एवं उनकी प्रक्रिया, विभिन्न हेल्पलाइन नं. (112,1090,181,108,1076,1098) इत्यादि की जानकारी से जागरुक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}