महराजगंजउत्तर प्रदेश

सपा की साइकिल यात्रा फरेन्दा विधान सभा के धानी पहुंची जोरदार स्वागत।।

धानी ।बाजार महाराजगंज सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन में पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली गई। यह साइकिल यात्रा शनिवार को दिन में 12:00 बजे हाईवे मार्ग पर हीरौ एन्जेसी के पास कस्बा धानी बाजार होते हुए जनपद सिद्धार्थनगर जिले के लिए प्रस्थान हुई ।कस्बा धानी बाजार के हीरो एजेन्सी के पास में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया। साइकिल यात्रा में लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव पूर्व मंत्री सुशील टिंबरेवाल पूर्व विधायक फरेंदा विनोदमणि अमित चौबे जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव राजेश यादव सहित साइकिल यात्रा में चल रहे थे ।उन लोगों का फूल माला पहनकर उनका भव्य स्वागत किया गया ।समाजवादी पार्टी लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव जो साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे ।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा को लेकर पदाधिकारी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। निश्चित ही अखिलेश यादव को इस साइकिल यात्रा का लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को सबक सिखाएगी इस साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी की सरकार में जितने भी विकास कार्य हुए हैं। उन्हें जनता को बताया जा रहा है इस के लिए इस यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है इस मौके पर राहुल शर्मा रमेश सैनी आदि तमाम लोग मौजूद रहे ।

बीरेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}