महराजगंजउत्तर प्रदेश

निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष बनें रामनाथ निषाद।

पनियरा।निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरनाथ निषाद को पार्टी का संगठन जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। और रामनाथ निषाद को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान का वितरण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।पनियरा के मुजुरी में मंगलवार को बैठक कर निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त संगठन जिलाध्यक्ष अमरनाथ निषाद के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया।वहीं निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनाथ निषाद ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने साधारण कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान व स्वाभिमान निषाद पार्टी में ही सुरक्षित है। नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और पार्टी मजबूत होगा। वह एक कुशल संगठनकर्ता के साथ-साथ सरल स्वभाव व व्यक्तित्व के धनी हैं।निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद कैबिनेट आदेशानुसार ,प्रदेश अध्यक्ष रवींद्रमणि निषाद,प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र निषाद,ई. अमेरिकन बिन्द, वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल द्वारा संगठन जिलाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष मनोनीत से जहां कार्यकर्ताओं में खुशी व उत्साह है। वहीं, प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान जिला महासचिव रामजीत निषाद, पारस निषाद दिनेश निषाद अच्छे लाल निषाद, गोपाल निषाद, ओमप्रकाश निषाद उमेश निषाद, दिनेश निषाद, बाबूलाल, जयराम अवधेश निषाद राजकुमार पन्नेलाल निषाद सैकड़ों निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओ ने खुशी जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}