किसान मेला में सरकारी योजनाओं को दी गई जानकारी

संजीव मिश्रा की रिपोर्ट
रामकोला। किसानों के जानकारी के लिए शनिवार को किसान मेला का आयोजन विकासखंड रामकोला विकासखंड कार्यालय परिसर में आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि विधायक विनय प्रकाश गोल्ड ने आए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि लोन लेकर किसान अपने परिश्रम से खेती के साथ पशुपालन कर सकते है। यह हमारी सरकार की देन है कि कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना संभव हो सकी है।
इस दौरान कहां की सरकार किसानों के लिए सरकारी सहायता के अलावा जनधन योजना का लाभ सीधे खाते में दे रही है और किस उसे अपना खेती का काम भी कर रहे हैं। किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने अपने खेती- -बारी के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि हम सभी किसान को प्रति दिन अपने खेत में जाना चाहिए। जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मे मनोहर गुप्ता महामंत्री भाजपा, प्रेम तिवारी, नंद लाल गोंड, अमित गोविंद राव, भरत खरवार, मृत्युंजय पांडेय, नरेंद्र मिश्र, प्रसिद्ध नाथ दुबे, अनिरुद्ध शर्मा, शैलेश सिंह, उग्रसेन दुबे , प्रदीप मद्धेशिया, दिलीप कुशवाहा, शेष नाथ गोंड, मनोज गोविंद राव, विकाश जयसवाल,अमित दुबे, गिरीश चंद श्रीवास्तव, गोपाल चौहान,अमर जीत, हरि शंकर प्रसाद, अरुण यादव, सिमला खरवार, आशीष राजभर, संदीप भारती,भोला राय, मुबारक अली, मुरलीधर कुशवाहा, गायत्री देवी, सुनीता देवी, राम भरोसा साधु सहित अनेक किसान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विकाश खंड रामकोला पर किसान संगोष्ठी एवं किसान मेला का आयोजन हुआ। जिसमे संबोधन करते हुए मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के आय दोगुनी करने में लगी। डी वी टी के माध्यम से सीधे उनके खाते में वर्ष में तीन बार पैसा भेजते है।जिससे खेती करने में सहायता मिलती है।इसके अतिरिक्त हमारी सरकार अनेक प्रकार की किसानो के लिए योजना चला रही है।जिसमे पहले आओ पहले पाओ पर काम करती है।हम सभी को मिल कर जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए।