महराजगंजउत्तर प्रदेश

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने ब्लाक स्मृति द्वार का किया लोकार्पण।

महराजगंज।केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने ब्लाक प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर ब्लाक के सभागार में केन्द्रीय राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को लगभग 12 बजे ब्लाक स्मृति द्वार का लोकार्पण एवं 59.22 लाख रूपये से निर्माणाधीन सात अन्नपूर्णा भवनों का शिलान्यास किया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रमुख स्व.दुर्गाशंकर पाण्डेय हमेशा पंचायत प्रतिनिधियों के दायित्वों व हक के लिए आजीवन संघर्ष किया। पंचायत प्रतिनिधियों के लिए अग्रणी भूमिका निभाया है। इनके स्मृति में लक्ष्मीपुर ब्लाक मुख्यालय का मुख्य द्वार उनके स्मृति में लोकार्पण कर काफी हर्ष हो रहा है।‌ विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण हो रहे अन्नपूर्णा भवनों में क्रमश विशुनपुर कुर्थिया, सूरपार, सोंधी, बनर्सिहा खुर्द, पकरडीहा, सोनवल, बड़हरा विश्वम्भरपुर है। केंद्रीय

वित्त राज मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। भाजपा के नेतृत्व में सम्पूर्ण राष्ट्र विकास के नये आयाम तय कर रहा है। महराजगंज मेरी माटी है इसके विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर रहा हूं। महराजगंज जनपद को रेलमार्ग से जोड़ने की संस्तुति मिली है। जो यहां के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। ऐतिहासिक धरोहर गौतम बुद्ध की ननिहाल देवदह के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पर्यटकों के लिए सुगम भवन बनाये जा रहे हैं। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की लोककल्याणकारी योजनाएं आमजन तक पहुंचे इसके लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है। नौतनवा विधानसभा के सभी गांवों के विकास के लिए पूरी पारदर्शिता से कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र सड़कें, विजली, पानी, स्वास्थ आदि से लैस हो रहे हैं।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक गांवों के लिए लिए क्षेत्र पंचायत संकल्पित है।इस दौरान उपस्थित पूर्व प्रमुख सतीश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, बबलू सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामसेवक, अनवर अली प्रधान संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी भाजपा नेता अशोक जायसवाल, चंन्द्रप्रकाश मिश्र, आशुतोष शुक्ल, दुर्गाशंकर शुक्ल, कमलेश साहनी,रामसहाय पाण्डेय, गुड्डू सिंह, रमाशंकर जायसवाल परदेशी यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}