महराजगंजउत्तर प्रदेश

छात्राओं के द्वारा पुलिस अधीक्षक महराजगंज को बाँधी गयी राखी। 

महराजगंज।रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में लिटील फ्लावर व अन्य स्कूलो से आयी छात्राओं द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए राखी बाँध कर मिठाई खिलाई गयी तथा जनकल्याण संदेश देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गयी। छात्राओं को उपहार स्वरुप चाकलेट आदि भेंट कर उनकी सुरक्षा का लिया गया संकल्प एवं छात्राओं अध्यापकों का आभार प्रकट किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि कभी भी कोई समस्या हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं तत्काल नजदीकी पुलिस से सहायता लें अथवा कार्यालय आकर व्यक्तिगत रुप से सम्पर्क कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। कुशीनगर पुलिस अपकी सेवा में 24 घण्टे तत्पर है। इसके अतिरिक्त छात्राओं द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगणों को रक्षा सूत्र बांधते हुए मिष्ठान खिलाकर आशीर्वाद एवं शुभ कामनाएं दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}